{"_id":"58f8f17d4f1c1bf2584711a4","slug":"the-body-of-the-teenager-was-burnt-arrested-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर किशोरी का शव जलाया, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर किशोरी का शव जलाया, गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के आमा(अगया) गांव में किशोरी को संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। आरोप है कि उसके ही चाचा ने हत्या करके उसे आत्महत्या की बात कहकर शव जला दिया। सोशल मीडिया पर खबर आने के बाद बृहस्पतिवार को एसपी ने संज्ञान लिया पुलिस तब हरकत में आई। हत्या और शव छिपाने का प्रयास का मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया।
आमा अगया निवासी मेहीलाल दंपति बाहर नौकरी करते हैं। घर पर उनके तीन भाई और बेटी नेहा रहती थी। किसी बात को लेकर नेहा को उसके चाचा ने बुधवार को मारा पीटा। रात में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में उसका शव जला दिया गया। गांव के लोगों को शक होने पर वाल्टरगंज थाने के सीयूजी नंबर पर बार-बार सूचना दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। गांव वालों का कहना है कि यदि संज्ञान ले लिया गया होता तो आरोपी रंगे हाथ दबोच लिए गए होते और शव भी बरामद हो गया होता।
संयोग ही था कि रात में एसपी ने तत्कालीन थानेदार को हटाकर पैकोलिया भेज दिया। अगले दिन बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर यह घटना सुर्खी बनी तो पुलिस को होश आया। सूत्रों के अनुसार जिस बांस में लटककर आत्महत्या करने की बात उसका चाचा बताया, वहां मच्छर के लिए धुंआ सुलगाया जाता था। जिससे स्थान काला पड़ गया था। वहां यदि रस्सी बांधकर किशोरी लटकी होती तो कालिख मिट गई होती या निशान बन गया होता। मगर वहां ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे शक गहराया। नवागत एसओ संजय कुमार शुक्ल के अनुसार घटना स्थल पर आत्महत्या जैसे कोई निशान नहीं मिले है। इस मामले में जल्द ही वजह सामने आ जाएगी।