{"_id":"58f651634f1c1b3f3b47274e","slug":"the-administrative-team-featured-on-rto-15-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक टीम का आरटीओ पर छापा, 15 हिरासत में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशासनिक टीम का आरटीओ पर छापा, 15 हिरासत में
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 18 Apr 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय के बंगल के घर से एडीएम के नेतृत्व छापा मार लोगो को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभागीय परिवहन विभाग में जड़ जमा चुके भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए प्रशासनिक टीम ने मंगलवार को छापा मारा। एडीएम संतोष राय के नेतृत्व पहुंची प्रशासनिक टीम ने कार्यालय परिसर के बाहर दुकान सजा कर बैठे पंद्रह लोगों को हिरासत में लिया। आधे घंटे तक चली कार्रवाई में टीम ने कार्यालय के भीतर भी जांच पड़ताल की।
एसडीएम सदर, सीओ सदर एसएन सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय दलबल 11.30 बजे अचानक छबिलहा गांव में स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंच गए। अचानक पहुंची टीम को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस के जवानों ने मौके से पंद्रह लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद अधिकारी कार्यालय में घुसे जहां तमाम काउंटरों पर निजी लोग काम करते हुए पाए गए।
खबर है कि विभागीय साठगांठ से दलालों का रैकेट बड़े पैमाने पर जरूरतमंदों से मोटी रकम ऐंठता है। कार्यालय में बाबू से लेकर अधिकारियों तक का सुविधा शुल्क तय है, जो सीधे लेने के बजाय दलालों के माध्यम से वसूला जाता है। इन स्थितियों को संज्ञान में लेकर टीम ने छापा मारी की। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य भ्रष्टाचार को रोकना है। यह अभियान लगातार चलेगा।