फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   suicide01

फंदे से लटकी युवती की मौत

Tue, 02 Apr 2019 11:58 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 02 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
suicide01
demo pic
कलवारी। थाना क्षेत्र के चकदहा गांव में मंगलवार को 20 वर्षीया युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार देर शाम पंखे में बंधे फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

  चकदहा के राम गोपाल की मृत्यु होने के बाद पत्नी चार बेटियों व एक बेटे को लेकर रहती थीं। सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। मंगलवार को मां कलवारी बैंक पर रुपये निकालने गई थीं। कुसौरा के एक स्कूल में पढ़ने वाली सबसे छोटी बहन रिशू छुट्टी होने के बाद घर पहुंची तो कोई मौजूद नहीं मिला। बड़ी बहन सोनाली खेत में कुछ काम करने गयी थी। उसने बंद कमरे का दरवाजा खटखटाना शुरू किया। भीतर से कोई सुगबुगाहट न होने पर वह भागी खेत में पहुंची और अपनी बहन को बताई। दोनों बहनें भागतीं घर पहुंचीं और काफी देर तक दरवाजा खटखटाया किन्तु खुला नहीं। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा कि 20 वर्षीया डाली पंखे में दुपट्टे का फंदा लगाकर लटकी नजर आई।  भाई मुंबई में रहकर नौकरी करता है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश दूबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed