फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   stolen millions three homes

तीन घरों से लाखों की चोरी

Mon, 30 Jan 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 30 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने रविवार रात शहर व देहात दोनों जगह हाथ साफ किया। कोतवाली क्षेत्र के रौता चौराहे के पास स्थित एलआईसी अभिकर्ता के घर से रुपये व जेवर आदि चुरा ले गए। इस घर में 2013 में भी चोरी हुई थी, मगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। वहीं दुबौलिया थानाक्षेत्र के नेदूरी खेमऊवा के दो घरों को  भी चोरों ने रविवार की रात खंगाला। करीब दो लाख के गहने और 18 हजार नगदी गायब हुई।  
विज्ञापन

 
शहर  के रौता चौराहा स्थित मुन्नालाल ठाकुरद्वारा में मुंडेरवा थानाक्षेत्र के ससना निवासी एलआईसी एजेंट रामचंद्र उपाध्याय कई वर्षों से किराए पर रहते हैं। उपाध्याय के अनुसार गांव में पिता की तबियत खराब होने की सूचना पर रविवार को पूरे परिवार के साथ गांव चले गए थे। सोमवार सुबह लौटे तो घर का ताला टूटा मिला और सारा सामान बिखरा था। तहरीर में बताया गया है कि घर में रखी दो सोने की अंगूठी, लैपटॉप, कीमती कपड़े और आठ हजार नकद चोर ले कर चले गए। पुलिस के अनुसार पूछताछ में कुछ अहम सुराग हाथ  लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं दुबौलिया थाना क्षेत्र के निदूरी खमऊवा निवासी शिवपूजन व उनके पड़ोसी देवी प्रसाद के छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने चोरी की। शिवपूजन के घर से सात हजार नकद व करीब एक लाख रुपए  के जेवर जबकि देवी प्रसाद के घर से करीब 70 हजार के गहने और तीन हजार रुपए नकद पर हाथ साफ कर  दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed