Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth dies after coming into contact with live electric current

Auraiya News: मकान में काम करते करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Sat, 28 Nov 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after coming into contact with live electric current
फोटो-29-मृतक योगेश की फाइल फोटो
विज्ञापन

इटैली गांव में घर बनाते वक्त हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान में लोहे का पाइप लगा रहा युवक बिजली की 11 हजार की लाइन के चपेट में आ गया। सैफई मेडिकल कॉलेज में युवक को मृत घोषित कर दिया। देर शाम युवक का शव घर पहुंचा।

थाना क्षेत्र के इटैली गांव निवासी योगेश(28) पुत्र जगरूप सिंह अपने निर्माणाधीन मकान में चाली लगाने के लिए लोहे का पाइप लगा रहे थे, तभी लोहे का पाइप ऊपर से निकली 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के तारों के संपर्क में आ गया। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद परिजन आनन-फानन में प्राइवेट वाहन से उसे निजी अस्पताल भर्थना लेकर गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी अलका का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed