फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stolen cash recovered, driver arrested for businessman

चोरी हुए रुपये बरामद, कारोबारी का चालक गिरफ्तार

Fri, 24 May 2019 11:40 PM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 24 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Stolen cash recovered, driver arrested for businessman
चोरी हुए रुपये बरामद, कारोबारी का चालक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। सीमेंट व्यवसायी के प्रतिष्ठान से 22 मई को लॉकर तोड़कर दो लाख 85 हजार रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने कारोबारी के चालक को गिरफ्तार कर रुपये बरामद करने का दावा किया है। पुलिस की कामयाबी से खुश एसपी ने इस मामले का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन


एसपी पंकज कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि संजय कालोनी थाना पुरानी बस्ती में बहलबोलिया निवासी महेन्द्र नाथ चौबे का मकान है। उन्होंने तहरीर दी कि 22 मई को सुबह सीमेंट का रैक उतरवाने माल गोदाम आ गए। सुबह करीब 11 बजे वापस लौटे तो कमरे में लॉकर का ताला टूटा मिला और करीब तीन लाख रुपये नहीं दिखे। इस सूचना पर थाना पुरानी बस्ती थाने में अज्ञात पर केस दर्ज कर शक के आधार पर महेंद्र की गाड़ी के चालक हरिशंकर यादव निवासी नेवास थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर को पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ा। पूछताछ में उसने रुपये चुराने की बात स्वीकार की। पुरानी बस्ती एसओ सर्वेश राय के साथ एसआई राम वशिष्ठ व आरक्षी रामरतन तिवारी ने इस मामले के पर्दाफाश में अहम भूमिका निभाई। माल गोदाम पर आने के बाद जैसे ही मालिक काम में व्यस्त हुए, चालक शौच जाने की कहकर संजय कालोनी के आवास पर गया और वहां लाकर तोड़कर आलमारी के रैक में रखे नोटों का बंडल झोले सहित उठा ले गया। राजा मैदान में गोशाला के पास झाड़ी में रुपये छिपाकर करीब नौ बजे वापस गोदाम पर आ गया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुए नकदी एवं पैनकार्ड की छाया प्रति झोला सहित बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed