{"_id":"2325c709d6d70fe774f427129e16220d","slug":"sp-seeks-explanation-to-inspectors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेदारों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानेदारों से मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस कप्तान शिवहरी मीणा ने अवकाश से वापस आते ही प्रभारी
विज्ञापन
निरीक्षकों और थानेदारों से स्पष्टीकरण मांगा है। वह पिछले दिनो
स्थानांतरित किए कांस्टेबलों को रिलीव न किए जाने से नाराज थे।
पिछले सप्ताह एसपी शिवहरी मीणा ने हाइवे किनारे स्थित पुलिस चौकियों पर तैनात सभी सिपाहियों समेत कुल 218 कांस्टेबलों का स्थानांतरण कर दिया था। स्थानांतरण के बाद वह कुछ दिन के अवकाश पर चले गए।
इस बीच उनके जाने से लोग कयास लगाने लगे कि उनका स्थानांतरण होने वाला है और वह वापस नहीं आएंगे। ऐसे में स्थानांतरित तमाम सिपाही रिलीव ही नहीं हुए। वे पहले की तरह पुलिस चौकियों पर बने रहे। उनकी सोच थी कि एसपी वापस नहीं आएंगे। आएंगे भी तो विदाई के लिए। ऐसे में वे संबंधित पुलिस चौकियों पर ही पड़े रह गए।
बुधवार को एसपी जैसे ही अवकाश से वापस लौटे स्थानांतरित सिपाहियों के हाथ पांव फूल गए। एसपी को जब पता चला कि उनकी ओर से स्थानांतरित किए गए अधिकांश सिपाही अपने पुराने जगह पर ही बने हुए हैं तो उन्होने तत्काल संबधित थानों के प्रभारी निरीक्षकों और एसओ को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। जिन लोगों ने सिपाहियों को रिलीव नहीं किया है, उनकी समझ में नहीं आ रहा कि वे एसपी को जवाब क्या दें।