फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   refuse to form exam centre toblamed schools

दागी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने से इन्कार

Sun, 14 Feb 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। परीक्षा में गड़बड़ी करने के आरोप में डिबार विद्यालयों को इस साल
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र बनाने की सिफारिश भी काम नहीं आई। प्रशासन ने ऐसे स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने से इन्कार कर दिया है। राजनेताओं ने बाकायदा पार्टी के लेटर हेड पर केंद्र बनाने की सिफारिश शासन में की थी। शासन की मांग पर जिला प्रशासन ने रिपोर्ट भेज दी है।

डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार आर्य ने बताया कि शासन ने जिस विद्यालय में परीक्षा में गड़बड़ी पाए जाने पर डिबार कर दिया है, उसे परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जा सकता। जिले में 16 विद्यालयों को शासन डिबार कर चुका है। बताया कि जिन डिबार विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की सिफारिश की गई थी। उसकी रिपोर्ट सचिव माध्यमिक को भेज दी गई है। बताया कि डिबार विद्यालयों को केंद्र बनाने का अधिकार सिर्फ शासन को है।

जिन डिबार विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की सिफारिश की गई है, उनमें किसान इंटर कॉलेज मूड़ाडीहा खुर्द, डीएजी इंटर कॉलेज कटौधा, ध्रुवचंद्र प्रह्लाद कुमार इंटर कॉलेज पाकरडाड़, आरपी आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रेहार, श्रीमती कल्पा देवी आदर्श इंटर कॉलेज बानपुर, राम आसरे चौधरी इंटर कॉलेज पिपरा शुकाली, धौरूखोर सरस्वती विद्या केंद्र इंटर कॉलेज रामलाल नगर महादेवा, रामनरेश चौधरी इंटर कॉलेज बिहरा एवं श्री उदय राज चौधरी इंटर कॉलेज केरौना के नाम शामिल हैं। डीआईओएस ने बताया कि इन सभी विद्यालयों की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

दबाव में बनाया गया मानक विहीन विद्यालय को परीक्षा केंद्र
बस्ती। डिबार और मानक के विपरीत परीक्षा केंद्र बनाने की राजनेताओं की सिफारिश का प्रभाव कितना पड़ता है, यह हर्रैया क्षेत्र के थानाखास में बनाए गए केंद्र से बता चलता है। इस मानक विहीन विद्यालय को केंद्र बनाने के लिए राजनेताओं ने प्रशासन और डीआईओएस पर खूब दबाव बनाया।

आखिर कार जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा केंद्र बनाना पड़ा। जब कि जो रिपोर्ट पहले की गई थी उसमें विद्यालय में बाउंड्री और पर्याप्त फर्नीचर न होने के चलते केंद्र बनाने से इंकार किया गया था। हालांकि इस मामले में विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed