{"_id":"5cdc50ddbdec2206fc12653b","slug":"rape-with-3-years-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर तीन साल की बालिका से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अगवा कर तीन साल की बालिका से दुष्कर्म
Wed, 15 May 2019 11:18 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 15 May 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की बालिका को अगवा कर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, मंगलवार रात बालिका मां के साथ घर के बाहर सोई थी। बुधवार भोर में तीन बजे मां की नींद खुली तो बेटी बिस्तर पर नहीं थी। घरवाले खोजबीन में जुटे। जब सुराग नहीं लगा तो करीब चार बजे पहले 100 नंबर पर और फिर थाने पर सूचना दी गई।
पुलिस की पूछताछ में पड़ोस के गांव के एक शख्स पर घरवालों व गांव के कुछ लोगों ने ने शक जाहिर किया। इस पर आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। पहले तो आरोपी ने पल्ला झाड़ लिया, सख्ती हुई तो उसने सच उगल दिया। उसकी निशानदेही पर बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे पीड़िता के घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर बाग में एक पेड़ के नीचे से मासूम बेहोशी की हालत में मिली। उसके नाक व मुंह से खून निकल रहा था और शरीर पीला पड़ गया था। पुलिस तत्काल उसे लेकर महिला अस्पताल पहुंची। यहां से हालत गंभीर देखकर पीड़िता को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया कि अभी परिवार के लोग बालिका के साथ मेडिकल कॉलेज गए हैं। इसलिए तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर दुष्कर्म, अपहरण, पॉक्सो आदि सुसंगत धाराओं के केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसओ के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है।