{"_id":"5a9c37c04f1c1b0a7b8ba51f","slug":"raid-on-railway-tivket-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के अवैध टिकट सेंटर पर छापा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे के अवैध टिकट सेंटर पर छापा, एक गिरफ्तार
basti
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
ओम अनुग्रह यात्रा ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले के गौर थाना क्षेत्र में रेलवे के अवैध टिकट काउंटर पर गोरखपुर से आई रेलवे क्राइम इंटेलीजेंस ब्यूरो की टीम ने रविवार दोपहर छापेमारी की। आरके इंफोकॉम नाम से संचालित इस सेंटर पर भारी मात्रा में रलवे टिकट व नकदी के अलावा टीम को फोर जी सिम समेत एक डोंगल व लैपटॉप मिला है। इस मामले में सेंटर संचालक अहमद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रेलवे क्राइम इंटेलीजेंस ब्यूरो को सूचना मिली थी कि अवैध रूप से संचालित गौर स्थित इस सेंटर पर आरक्षण के टिकट आसानी से मिल जाते हैं। सूचना की पुष्टि कर इंटेलीजेंस टीम पहले बस्ती स्थित रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद यहां रेलवे पुलिस फोर्स के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव को साथ लेकर ब्यूरो के उपनिरीक्षक राम कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र राम त्रिपाठी दल-बल के साथ गौर बाजार स्थित उक्त सेंटर पर जा पहुंचे। यहां मौजूद संचालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान यहां 58 टिकट के अलावा 1.65 लाख नकदी, फोर जी डोंगल तथा वह लैपटॉप बरामद हुआ जिससे रेलवे टिकट बनाकर धंधा चलाया जा रहा था। टीम मौके पर पकड़े गए युवक लेकर वापस लौट आई। उससे पूछताछ जारी है।
आरपीएफ बस्ती के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया कि गौर में रेलवे टिकट का धंधा अवैध रूप से संचालित हो रहा था। बरामद लैपटॉप को खंगाला जा रहा है कि धंधेबाज कहीं रेलवे की साइट हैक कर उसका प्रयोग तो नहीं करता था। फिलहाल सेंटर संचालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।