{"_id":"c8a9e9b0cdd3f31eec11ee0989b22e48","slug":"raid-at-petrol-pumps-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। डीएसओ की टीम ने मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। गौर
विज्ञापन
ब्लॉक के तीन पेट्रोल पंपों में एक पर घटतौली और दो पर साफ सफाई और पेयजल
की व्यवस्था नहीं मिली। डीएसओ पूरन सिह चौहान, इंडियन आयल के बिक्री
अधिकारी विपुल प्रसाद, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बिक्री अधिकारी उमेश और
बाट माप निरीक्षक ध्रुव चंद्र कौशिक की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गौर
क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की।
किसान सेवा केंद्र बेलवरिया जंगल पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी अभिलेख मुहैया नहीं करा सका। उसने टीम को बताया कि अभिलेख मैनेजर के पास हैं। मैनेजर इस समय मौजूद नहीं हैं। टीम ने जांच की तो एक मशीन से पांच लीटर डीजल में 40 मिलीलीटर और दूसरी में पांच लीटर में 60 मिलीलीटर घटतौली पकड़ी गई। इसके बाद टीम ने किसान सेवा केंद्र डुहवा और इंद्रा फिलिंग सेंटर बभनान की जांच की।
इस दौरान इन दोनों पेट्रोल पंपों पर साफ-सफाई की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था खराब मिली। टायलेट गंदे मिले, प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड बॉक्स भी नहीं मिला। इंद्रा फिलिंग बभनान में पेट्रोल पंप का आटोमेशन काम नहीं कर रहा था। डीएसओ ने बताया कि अभी जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बाद में जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी।
दो पंप ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदारों के भी
मंगलवार को जिन तीन पेट्रोल पंप पर छापेमारी की गई, उनमें दो प्रमुख प्रत्याशियों से जुड़े है। इनमें गौर विकास खंड के लिए सपा के अधिकृत प्रमुख पद प्रत्याशी अरविंद सिंह और दूसरे प्रमुख प्रत्याशी जटाशंकर शुक्ल शामिल हैं। सपा के अधिकृत प्रत्याशी के पेट्रोल पंप से मामूली कमियां मिली है, जबकि नामांकन की तैयारी कर रहे जटाशंकर शुक्ल के पंप पर घटतौली मिली है।