फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   prdeeps mother raced to take dead body

लाश लेने पहुंची मुठभेड़ में मारे गए प्रदीप की मां

Mon, 06 Aug 2018 12:37 AM IST
basti
basti Updated Mon, 06 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
prdeeps mother raced to take dead body
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव। - फोटो : amar ujala
बस्ती। पुलिस के साथ मुठभेड़ में शनिवार को मारे गए प्रदीप पांडेय की मां रविवार को बेटे की लाश लेने के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। उसके साथ कुछ रिश्तेदार और गांव के कुछ लोग भी थे।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में रविवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। एएसपी पंकज, सीओ सिटी आलोक कुमार सिंह, सीओ रुधौली शिव प्रताप सिंह, एलआईयू प्रभारी आलोक कुमार सिंह, लालगंज थानाध्यक्ष, कटरा व सिविल लाइन पुलिस चौकी इंचार्ज पूरे दल-बल के साथ मौजूद रहे। उधर, प्रदीप का पहले एक्स-रे कराया गया और फिर पोस्टमार्टम की वीडियो रिकार्डिंग की गई। उसका शव लेने के लिए गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के सोनईचा गांव से उसकी मां चंपा देवी, रिश्तेदार मनोहर शुक्ला और गांव के कुछ अन्य लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। प्रदीप की मां लाश मिलने तक गुमशुम गाड़ी में ही बैठी रही। उसने किसी से कोई बात नहीं की। रिश्तेदारों ने बताया कि प्रदीप के पिता दीनानाथ व बड़ा भाई दीपक विदेश में हैं। छोटा भाई दिलीप भी बाहर है। घर में प्रदीप की पत्नी पूजा पांडेय व आठ साल का बेटा है। गांव में ही अंत्येष्टि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed