{"_id":"a950d7e223fd8a64912325d71b9da999","slug":"plaza-employee-dead-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर हादसे में यात्री प्लाजा कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर हादसे में यात्री प्लाजा कर्मी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। हाइवे पर घघौवा पुलिस चौकी क्षेत्र में यात्री प्लाजा के पास टूरिस्ट बस की चपेट में आकार बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब हुआ।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के मदनापुर गांव के 28 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र रामअवध शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब बाइक से परशुरामपुर थाना क्षेत्र के घघौवा पुलिस चौकी क्षेत्र में यात्री प्लाजा पर जा रहे थे। वह वहीं काम करते थे।
बाइक को लेकर वह कटे डिवाइडर से सड़क क्रास कर रहे थे कि अचानक बस्ती से फैजाबाद की ओर जा रही टूरिस्ट बस की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद टूरिस्ट बस का चालक बस छोड़ भाग निकला, मौके पर पहुंची घघौवा चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इसके बाद बस में मौजूद यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य भेजा। बाद में बस को लेकर पुलिस चौकी आ गई। चौकी इंचार्ज का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।