फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   panchayat changed to dharna

भाकियू की पंचायत धरने में तब्दील

Wed, 18 May 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
panchayat changed to dharna
बनकटी ब्लाॅक पर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना। - फोटो : अमर उजाला
बनकटी। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम चौधरी के नेतृत्व में 13 मांगों को लेकर किसान पंचायत धरने में तब्दील हो गई। किसान नेताओं ने प्रशासन को चेताया है कि धरना स्थल पर यदि अफसर नहीं पहुंचे तो बस्ती-महुली सड़क पर जाम लगा देंगे।
विज्ञापन


किसान नेताओं का कहना है कि डीएम और कमिश्नर के आदेशों के बाद भी सूखे तालाब, राशन कार्ड फीडिंग में धांधली, बनकटी-खरका व बनकटी-कनेहटी मार्ग में गड़बड़ी व शराब पर प्रतिबंध आदि को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर पंचायत हुई। अधिकारियों के न आने पर पंचायत धरने में तब्दील हो गई। किसान नेताओं ने बृहस्पतिवार 12 बजे तक सक्षम अधिकारियों के न आने पर 12.15 बजे बस्ती-महुली मार्ग जाम करने की घोषणा की।
विज्ञापन


पंचायत में रामनवल किसान ने कहा कि पंचायत स्थल से महज 500 मीटर दूरी पर स्थिति थाने का कोई पुलिस वाला पंचायत में नहीं आया, जो अफसोस जनक है। थाना अध्यक्ष अपने कार्य प्रणाली में बदलाव लाएं ऐसा पहली बार हुआ है। रामधनी चौरसिया ने कहा कि सरकार स्वच्छता अभियान चला रही है जिसमें लाखों खर्च किया जा रहा है लेकिन धरातल पर कुछ और ही है। रामफेर चौधरी, फूलचंद चौधरी, मो. मुर्तजा, मो.हसन, परमात्मा चौधरी, रामजोखन चौधरी, रामरक्षा चौधरी, रामकेश चौधरी, शिवशंकर पांडेय, कलाम, रामनरेश, रामसागर, बलिराम चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, उमेश आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed