{"_id":"573cb2b24f1c1bd41aac73c2","slug":"panchayat-changed-to-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की पंचायत धरने में तब्दील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाकियू की पंचायत धरने में तब्दील
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
बनकटी ब्लाॅक पर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना।
- फोटो : अमर उजाला
बनकटी। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम चौधरी के नेतृत्व में 13 मांगों को लेकर किसान पंचायत धरने में तब्दील हो गई। किसान नेताओं ने प्रशासन को चेताया है कि धरना स्थल पर यदि अफसर नहीं पहुंचे तो बस्ती-महुली सड़क पर जाम लगा देंगे।
किसान नेताओं का कहना है कि डीएम और कमिश्नर के आदेशों के बाद भी सूखे तालाब, राशन कार्ड फीडिंग में धांधली, बनकटी-खरका व बनकटी-कनेहटी मार्ग में गड़बड़ी व शराब पर प्रतिबंध आदि को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर पंचायत हुई। अधिकारियों के न आने पर पंचायत धरने में तब्दील हो गई। किसान नेताओं ने बृहस्पतिवार 12 बजे तक सक्षम अधिकारियों के न आने पर 12.15 बजे बस्ती-महुली मार्ग जाम करने की घोषणा की।
पंचायत में रामनवल किसान ने कहा कि पंचायत स्थल से महज 500 मीटर दूरी पर स्थिति थाने का कोई पुलिस वाला पंचायत में नहीं आया, जो अफसोस जनक है। थाना अध्यक्ष अपने कार्य प्रणाली में बदलाव लाएं ऐसा पहली बार हुआ है। रामधनी चौरसिया ने कहा कि सरकार स्वच्छता अभियान चला रही है जिसमें लाखों खर्च किया जा रहा है लेकिन धरातल पर कुछ और ही है। रामफेर चौधरी, फूलचंद चौधरी, मो. मुर्तजा, मो.हसन, परमात्मा चौधरी, रामजोखन चौधरी, रामरक्षा चौधरी, रामकेश चौधरी, शिवशंकर पांडेय, कलाम, रामनरेश, रामसागर, बलिराम चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, उमेश आदि किसान उपस्थित रहे।