फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   organized dharna at collectorate

रसोइयों ने बीएसए दफ्तर पर धरना दिया 

Wed, 18 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
organized dharna at collectorate
बीएसए कार्यालय पर रसोइयों ने मांगों को लेकर धरना दिया। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। मध्याह्न भोजन योजना को एनजीओ के हवाले करने के विरोध में बुधवार को मिड-डे मील रसोइया कर्मचारी यूनियन की ओर से धरना दिया गया। धरने के बाद बीएसए को दस सूत्रीय मांग पत्र दिया गया। कामरेड केके तिवारी ने कहा कि आंदोलन चरणबद्ध तरीके से शांति पूर्वक चल रहा है। एमडीएम किसी भी कीमत पर दूसरे के हाथ में जाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


खेत मजदूर यूनियन के कामरेड वीरेंद्र प्रताप मिश्र और किसान सभा नेता कामरेड धर्मराज चौधरी ने आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। संगठन की जिलाध्यक्ष उर्मिला चौधरी ने कहा कि रसोइयों के मानदेय देने और नवीनीकरण पर रोक के लिए संगठन आभारी है, मगर किसी भी दशा में इस व्यवस्था को किसी भी एनजीओ को नहीं देने दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला मंत्री ध्रुवचंद्र ने मानदेय बढ़ोतरी, खाते से भुगतान होना, वर्ष भर के मानदेय दिए जाने, प्रशिक्षण, गैस और पानी सहित अन्य की व्यवस्था पर सवाल उठाया। धरने को राम निरख यादव, जगमती, सुशीला, नवनीत यादव, विशाल, चंद्रभान, महंत मिश्र ने पेंशन, बीमा, चुनाव व पल्स पोलियो कार्यक्रम में भागीदारी का भुगतान किए जाने की मांग उठाई। इस मौके पर अमरावती, कुसुम सिंह, राजपति, किसलावती, सुनीता, रिंकी, आरती, माधुरी, सीमा, योगेंद्र, रामकुमार गुप्त, दुर्गावती और अनीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed