फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One killed, three injured

हादसे में एक की मौत, तीन घायल

Sun, 16 Oct 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 16 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
One killed, three injured
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बोलेरो से दुर्घटना होने पर मौत होने पर विलाप करते परिजन।
हाइवे पर पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के रुधौली गांव के सामने बेकाबू बोलेरो ने एक बाइक को चपेट में ले लिया, जिस पर चार लड़के सवार थे। चारों शहर से दुर्गापूजा मेला देखकर घर लौट रहे थे। घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने बाइक चला रहे 17 वर्षीय राजू यादव को मृत घोषित कर दिया। पीछे बैठे तीन में से एक अजय कुमार की हालत नाजुक देख लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि दो अन्य जिला चिकित्सालय में  भर्ती हैं। 
विज्ञापन


वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव से राजू यादव (16) पुत्र रामभवन की बाइक पर सवार होकर वहीं के 13 वर्षीय अजय कुमार पुत्र विजय कुमार, 15 वर्षीय चिंटू व पिंटू पुत्र फूलचंद मेला देखने शहर में गए हुए थे। चारों पक्के से मेला देखकर पिंटू के मामा के घर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र  के खवासबारी जाने लगे। वे जैसे ही रुधौली गांव के पास हाईवे पर चढ़े कि गोरखपुर की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गए। बोलेरो चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। हादसे के बाद आसपास की लोगों की मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed