फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one held in duplicate diesel

नकली डीजल बनाने का भंडाफोड़

Sun, 22 Jul 2018 11:56 PM IST
basti
basti Updated Sun, 22 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
one held in duplicate diesel
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के रजली गांव में नकली डीजल के धंधे का भांडा पुलिस व पूर्ति विभाग के टीम की संयुक्त कार्रवाई में फूटा है। संयुक्त टीम ने जहां 400 लीटर नकली डीजल, 200 लीटर केरोसिन बरामद किया, वहीं, मिट्टी के तेल से नकली डीजल बनाने का केमिकल और भूरा पाउडर बरामद किया है। 
विज्ञापन

नकली डीजल बनाने के मामले में एक आरोपी भी हत्थे चढ़ा है। उसके खिलाफ डीएम के अनुमोदन पर आवश्यक वस्तु अधिनियम व डीजल कंट्रोल आयल एक्ट का मुकदमा नगर थाने में पंजीकृत किया गया है। शनिवार को डीएसओ व एसडीएम को किसी ने सूचना दी थी कि उक्त क्षेत्र में नकली डीजल का धंधा हो रहा है। सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस की स्पेशल टीम के प्रभारी विजय गौतम के साथ पूर्ति निरीक्षक पंकज शाही व नगर थानाध्यक्ष राम आशीष यादव ने मय दलबल गांव में अजय सिंह के आवास पर छापा मारा। यहां टीम को दो ड्रम में बनाया हुआ नकली डीजल व एक ड्रम केरोसिन के अलावा चार लीटर केमिकल व दो किलो भूरा पाउडर भी बरामद हुआ। टीम ने अजय सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। बरामद मिट्टी तेल भेलवल के कोटेदार राजेंद्र सिंह की सुपुर्दगी में दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र ने बताया कि सूचना के बाद पूर्ति निरीक्षक पंकज शाही व सहायक नवीन कुमार को मौके पर पुलिस बल के साथ भेजा गया था। नकली डीजल के इस धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में डीएम के अनुमोदन पर आवश्यक वस्तु अधिनियम व विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।  
विज्ञापन


छापे में मिली सामग्री 
400 लीटर नकली डीजल, 200 लीटर केरोसिन, 10 लीटर के गैलन में लगभग चार लीटर केमिकल, दो किलो भूरा पाउडर, पांच फीट का पाइप, एक खाली ड्रम और 2 कटे गैलन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed