फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   old matterials is being used in road construction

पुराने रोड की गिट्टियों से बन रही नई सड़क 

Wed, 27 Apr 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
old matterials is being used in road construction
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क में पुरानी तोड़ी गई सड़क की गिट्टियों का हो रहा प्रयोग। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। चौरवा गनेशपुर से शंकरनगर कैनपुरा होते रघुनाथपुर तक बनवाई जा रही प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क में मानकों को दर किनार कर तोड़ी गई पुरानी सड़क की गिट्टियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। न तो सड़क की निर्धारित चौड़ाई पर ध्यान दिया जा रहा है और न ही मानक के अनुरूप पटरियां बनवाई जा रही है।
विज्ञापन


केंद्र के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से वित्त पोषित चौरवा से रघुनाथप़ुर वाया कैनपुरा प्रधान मंत्री ग्राम्य सड़क की लागत तीन करोड़ 29 लाख 40 हजार रुपये है। इसके अलावा अनुरक्षण के लिए भी 25 लाख से ऊपर की धनराशि दी जानी है। कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए पहले पुरानी सड़क को तोड़ा गया। उसमें से निकली गिट्टियों को नियमत: नई सड़क में इस्तेमाल नहीं करना था, मगर तारकोल लगी इन गिट्टियों को नई सड़क के निर्माण में धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं कई स्थानों पर सड़क की निर्धारित चौड़ाई 3.75 मीटर से भी कम रखी जा रही है। मानक के अनुसार सड़क के दोनो ओर डेढ़ डेढ़ मीटर की पटरी होनी चाहिए, मगर इस निर्माणाधीन सड़क पर मानक के अनुरूप शायद ही कहीं पटरी मिले। गनेशपुर की क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद मोदनवाल, चौरवा गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य काजू खान, चौरवा निवासी अधिवक्ता दिलशाद हसन खान ने कहा कि सड़क किस तरह बन रही है, अभी तक कोई अधिकारी भी देखने नहीं आया। मनमाने तरीके से मनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता नहीं सुधारी गई तो वे डीएम से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता वीके सिंह ने कहा कि अभी वह लखनऊ मीटिंग में हैं, लौटने के बाद सड़क को खुद देखते हैं।
सांसद हरीश द्विवेदी तक जब सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पहुंची तो उन्होंने संबधित ठेकेदार और अधिकारियों को चेताया। कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क निर्माण में गड़बड़ी मिली तो खैर नहीं। उन्होंने मानक के अनुरूप सड़क निर्माण कराने का निर्देश दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed