फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   murderered

युवक की हत्या, गांव में तनाव

Sun, 20 Mar 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
murderered
हत्या के विरोध में टूटी भीटी मार्ग पर जाम लगाए लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास करते पुलिस वाले।
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के पखेरी गांव के निकट बाइक सवार बदमाशों ने थाना क्षेत्र के लजघटा गांव निवासी 40 वर्षीय अरविंद सिंह की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए शव को ले जाने से रोक दिया। इसके बाद टूटी भीटी मार्ग पर शव रखकर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। काफी मान-मनौव्वल के बाद ग्रामीणों ने शव हटाया और जाम खोला। 
विज्ञापन


छावनी थाना क्षेत्र के लजघटा निवासी किसान अरविंद सिंह पुत्र रामसुमेर सिंह रविवार की देर शाम अमारी बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे।  वह जैसे ही थाना क्षेत्र के पखेरी गांव के पास पहुंचे पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवर टेक कर अरविंद पर ताड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


गोली अरविंद सिंह के सीने पर लगी है। गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले। स्थानीय लोग गोली की आवाज सुनकर घटना स्थल की तरफ दौड़े , मगर तब तक अरविंद की मौत हो चुकी थी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार बदमाशों की संख्या दो थी और गोली की आवाज तीन बार सुनी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसओ छावनी दद्दन सिंह और सीओ हर्रैया कृष्ण मुरारी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पुलिस सक्रिय होती तो यह घटना रुक सकती थी। घटना स्थल पर पुलिस को 315 बोर के दो खोखे मिले है। मौके पर पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर अपने तरीके से जांच की। हत्या प्रकरण पर एसपी कृपा शंकर सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने कुछ लोगों पर आशंका जताई है। उनसे पूछताछ की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed