फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   murder Victim dead during treatment

हत्यारोपी की इलाज के दौरान मौत

Mon, 11 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो/बस्ती Updated Mon, 11 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी चुनाव को लेकर तीन माह पहले हुई बेबहना गांव निवासी रामपाल सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी लजघटा गांव निवासी राघवेन्द्र प्रताप सिह की सोमवार की सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। एनीमिया से पीड़ित होने के बाद बीते साल दिसंबर की तीन तारीख को उसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में छह अक्टूबर को सुबह पौने आठ बजे बेबहना गांव निवासी पूर्व प्रधान राम पाल सिंह की जीप से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे जो तथ्य सामने आऐ थे, उसके अनुसार हर्रैया थाना क्षेत्र के लजघटा निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह बिक्रमजोत से प्रमुख पद पर अपनी दावेदारी करना चाहते थे, इसलिए वह बेबहना से अपने किसी समर्थक को उम्मीदवार बनना चाहते थे। बेबहना निवासी पूर्व प्रधान राम पाल सिंह ने अपने गांव की एक महिला को प्रत्याशी बनाया तो दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ गई। छह अक्टूबर की सुबह राघवेन्द्र के साथी बृजराज शुक्ला और रामशंकर पांडेय महिला प्रत्याशी को जीप से समझाने बेबहना गांव गए तो रामपाल के सर्मथकों से बहस हो गई। महिला प्रत्याशी के अपहरण करने कोशिश करने का आरोप लगाते हुए गांववालों ने दोनों को घेर लिया और मारपीट की। घटना की जानकारी होने पर राघवेंद्र सिंह बंधक बनाए गए राम शंकर को छुड़ाने सर्मथकों के साथ बेबहना गए तो भीड़ ने पथराव कर दिया। इसी बीच मौका पाकर बृजराज और राम शंकर पांडेय जीप के चालक श्याम भवन के साथ भागने लगे। तीनों को भागते देखकर रामपाल सिंह ने जीप के आगे खड़े होकर रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी। गंभीर हालत में घायल रामपाल सिंह को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उसी दिन दोपहर में रामपाल ने दम तोड़ दिया। उनके पुत्र संतोष ने राघवेन्द्र प्रताप सिंह को मुख्य आरोपी बनाते हुए बृजराज शुक्ला, राम शंकर पांडेय, श्याम भवन वर्मा, सुरेन्द्र पांडेय और एक अन्य को हत्या का आरोपी बनाया था। आठ अक्टूबर को बृजराज और श्याम भवन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि राघवेंद्र प्रताप सिंह और राम शंकर पांडेय को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस विवेचना में दो अन्य आरापियों की संलिप्तता पुलिस जांच में नहीं पाई गई। जेल जाने के बाद से ही राघवेन्द्र की तबीयत खराब हो गई थी और उसका हीमोग्लोबीन का स्तर छह प्रतिशत होने पर पहली बार नवंबर में लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे एनीमिया से पीड़ित बताया।
विज्ञापन

इलाज के बाद कुछ सुधार होने पर पंद्रह दिन बाद उसे जिला जेल भेज दिया गया। मगर एक सप्ताह में ही फिर उसकी हालत बिगड़ने लगी तो न्यायालय के आदेश पर उसे तीन दिसंबर को लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी हालत स्थिर बनी हुई थी। रविवार की सुबह से ही राघवेंद्र को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिवारवालों के मुताबिक पुलिस अभिरक्षा में होने के चलते उसे किसी अन्य अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। जब राघवेंद्र की हालत नाजुक हो गई तो उसे किसी तरह से परिवारवाले लखनऊ एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां रविवार से ही वह वेंटिलेटर पर था। सोमवार  सुबह करीब पांच बजे राघवेन्द्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed