फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   minor raped

गोरखपुर ले जाकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया

Fri, 20 May 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
minor raped
गैंगरेप पीड़िता का प्रदर्शन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
बस्ती। किसी काम से घर से निकली शहर की किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रिंस नाम का युवक उसे बहलाकर गोरखपुर ले गया, जहां उसने रेप किया। कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म, पास्को एक्ट के साथ ही दलित उत्पीड़न की धारा में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र की मूल निवासी पंद्रह वर्षीय किशोरी परिवार के साथ कोतवाली क्षेत्र में रह रही है। उसकी मां का आरोप है कि 15 मई की दोपहर डेढ़ बजे उनकी बेटी घर से निकली थी। इस दौरान पड़ोस का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन


उसे गोरखपुर शहर के पास ले गया। उसी रात एक सूनसान बगीचे में उसके साथ दुष्कर्म भी किया। रात करीब डेढ़ बजे उसे वापस घर के पास लाकर छोड़ दिया और फरार हो गया। पुलिस के अनुसार किशोरी ने ही घटना को परिवार वालों से डर वश छिपाए रखा। दूसरे दिन हिम्मत करके उसने मां को आपबीती बताई तो परिजन तहरीर लेकर थाने पहुंचे। कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रिंस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed