फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Married burnt in mysterious circumstances, death

संदिग्ध हालात में विवाहिता झुलसी, मौत

Tue, 12 Apr 2016 12:11 AM IST
basti
basti Updated Tue, 12 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Married burnt in mysterious circumstances, death
क्राइम
बस्ती के रूधौली थाना क्षेत्र के लोहरौली गांव में रविवार को संदिग्ध हालात में विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत महिला के पिता की तहरीर पर रविवार देर रात पति, सास और ससुर के विरुद्घ दहेज हत्या, दहेज के लिए उत्पीड़न की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। 
विज्ञापन


रुधौली थाना क्षेत्र के संतराम पुत्र बासदेव के साथ ब्याही 19 वर्षीया गुड़िया रविवार को दिन में संदिग्ध अवस्था में झुलस गई। उसे गंभीर हालत में ससुराल वाले जिला अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। इसकी  खबर जैसे ही गुड़िया के पिता को मिली वे कुछ लोगों के साथ लोहरौली पहुंचे और फिर रुधौली थाने पहुंचकर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली अंतर्गत फुलवापुर गांव के रहने वाले रामकेवट पुत्र दशरथ ने बताया कि उनकी बेटी गुड़िया को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह दहेज में सोने की चेन की मांग कर रहे थे, न देने पर उन्होंने उसे जलाकर मार डाला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति संतराम पुत्र बासदेव, ससुर बासदेव और सास  के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ रुधौली एसएन सिंह को सौंपी गई 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed