{"_id":"57a8cb1f4f1c1bb361ee4823","slug":"looking-at-the-teacher-in-class-blue-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लास में ब्लू फिल्म देखते मिले शिक्षक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्लास में ब्लू फिल्म देखते मिले शिक्षक
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
पोर्न
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड कुदरहा में गाना स्थित प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षक को खंड शिक्षा अधिकारी कुदरहा ने क्लास में ही मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखते पकड़ा। जिस कक्ष में फिल्म देखी जा रही थी, उसमें लड़के और लड़कियां दोनों पड़ रही थी। इस स्कूल में एक महिला शिक्षक भी तैनात हैं। अध्यापक को निलंबित करने की संस्तुति बीईओ ने बीएसए से की है। बीएसए ने बताया कि वह इस समय ट्रेनिंग में हैं, वापस लौटते ही शिक्षक को तत्काल निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया जाएगा।
पठन पाठन को लेकर वैसे ही शिक्षकों पर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं, मगर यह पहला मौका है जब किसी शिक्षक पर क्लास में मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखने का आरोप लगा है। बीएसए का कहना है कि विभाग और शिक्षकों की इस घटना से बहुत ही बदनामी हुई है। इस विद्यालय के अतिरिक्त बीईओ ने न्याय पंचायत तुरकौलिया एवं गायघाट के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया, जिसमें कई अध्यापक बिना किसी अवकाश लिए अनुपस्थित मिले।
खंड शिक्षा अधिकारी ध्रुव प्रसाद जायसवाल ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोरमा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चरकैला, प्राथमिक विद्यालय बिजौरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिजौरा, प्राथमिक विद्यालय गाना एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोरमा में दो, एवं प्राथमिक विद्यालय गाना में दो शिक्षक अनुपस्थित मिले।