फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Looking at the teacher in class blue film

क्लास में ब्लू फिल्म देखते मिले शिक्षक

Mon, 08 Aug 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 08 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Looking at the teacher in class blue film
पोर्न - फोटो : getty
विकास खंड कुदरहा में गाना स्थित प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षक को खंड शिक्षा अधिकारी कुदरहा ने क्लास में ही मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखते पकड़ा। जिस कक्ष में फिल्म देखी जा रही थी, उसमें लड़के और लड़कियां दोनों पड़ रही थी। इस स्कूल में एक महिला शिक्षक भी तैनात हैं। अध्यापक को निलंबित करने की संस्तुति बीईओ ने बीएसए से की है। बीएसए ने बताया कि वह इस समय ट्रेनिंग में हैं, वापस लौटते ही शिक्षक को तत्काल निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
पठन पाठन को लेकर वैसे ही शिक्षकों पर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं, मगर यह पहला मौका है जब किसी शिक्षक पर क्लास में मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखने का आरोप लगा है। बीएसए का कहना है कि विभाग और शिक्षकों की इस घटना से बहुत ही बदनामी हुई है। इस विद्यालय के अतिरिक्त बीईओ ने न्याय पंचायत तुरकौलिया  एवं गायघाट के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया, जिसमें कई अध्यापक बिना किसी अवकाश लिए अनुपस्थित मिले। 
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी ध्रुव प्रसाद  जायसवाल ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोरमा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय  चरकैला, प्राथमिक विद्यालय बिजौरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिजौरा,  प्राथमिक विद्यालय गाना एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पूर्व माध्यमिक विद्यालय   कोरमा में दो, एवं प्राथमिक विद्यालय गाना में दो शिक्षक अनुपस्थित मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed