फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Law and brother had strangled his murder

सास और देवर ने गला घोंटकर की थी हत्या

Tue, 21 Feb 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 21 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Law and brother had strangled his murder
dead body
गौर थानाक्षेत्र शिवा गांव की इंद्रवती ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने देवर ध्रुव यादव व सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों के शक में गला दबाकर हत्या की गई। हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे से लटकाया गया। 
विज्ञापन


गौर थाने के शिवा गांव में सोमवार सुबह 28 वर्षीया इंद्रावती की रहस्यमय परिस्थितियों में मड़ई के बांस से लटकता शव मिला। मायके वालों को खबर मिली तो मौके पर पहुंचे। लेकिन घर के लोगों के फरार होने से शक गहराने लगा। बाद में मृतका की मां की तहरीर पर नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया। सोनहा थाना क्षेत्र के रामपुर की इंद्रवती की शादी गौर थाने के शिवा में 10 वर्ष पूर्व जवाहिर के  साथ हुई थी। जवाहिर रोजीरोटी के लिए छह माह पहले मुंबई चला गया। घर पर केवल मां और भाई ध्रुव कुमार रहता है।
विज्ञापन

 
प्रभारी  निरीक्षक विजेंदर सिंह ने बताया कि अवैध संबंधों के शक के आधार पर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।  बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर देवर ध्रुव यादव व सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है । मामले में छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed