फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   lady crushed under traCtor

ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत 

Sun, 22 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
lady crushed under traCtor
ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
परशुरामपुर।  मडेरिया बाजार में शनिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाजार से खरीदारी करके लौट रही 45 वर्षीय फूलन देवी की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर की रहने वाली फूलन देवी पत्नी नंदलाल प्रजापती अपने एक परिचित के साथ मडेरिया बाजार में कपड़ों की खरीदारी करने आई थी। बाइक पर बैठकर घर जाते समय जब वह बाजार से कुछ ही दूरी पहुंची कि अचानक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। आनन-फानन में लोगों ने उसे सीएचसी परशुरामपुर ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नंदलाल की तहरीर पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed