फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   killed wife

कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या 

Sun, 03 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
killed wife
महिला की हत्या के बाद साड़ीकल्प गांव पहुंचे एएसपी रोहित मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के साड़ीकल्प गांव में शुक्रवार की रात एक युवक ने अपने पत्नी को कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला और घर में शव छोड़ कर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भाग निकला। घटना की जानकारी शनिवार को तब हुई जब दिवंगत विवाहिता का भाई उसके घर पहुंचा और कमरे में बहन की लाश देखी। सालभर पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था और एक महीने पहले ही वह ससुराल आई थी। पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ हत्या और दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय देवमणि पांडेय ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी राधिका पांडेय को कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद वह और उसके परिवार वाले भाग निकले। दिवंगत राधिका के भाई सुल्तानपुर जिले के मेरपुर थाना मोतिगरपुर निवासी विपिन पांडेय को देवमणि के छोटे भाई पप्पू ने शुक्रवार की देर रात फोन कर बताया कि घर में कुछ हो गया है जल्दी से आ जाइए। विपिन किसी अनहोनी की आशंका में शनिवार की सुबह टिनिच कस्बे में अपनी बहन की ससुराल पहुंचा तो घर में उसे कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


अंदर कमरे में देखा तो बहन की लाश पड़ी थी। उसे धारदार हथियार से बुरी तरह से मारा गया था। बहन की लाश देख घबराए विपिन ने अपने घरवालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी टिनिच, प्रभारी निरीक्षक गौर, सीओ हर्रैया पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को घर से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी एसपी रोहित मिश्र ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद प्रभारी निरीक्षक को मुकदमा दर्ज कर तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। इस मामले में दिवंगत राधिका के भाई विपिन की तहरीर पर पुलिस ने पति देवमणि पांडेय, ससुर सुखराम पांडेय, पति के भाई इंद्रमणि पांडेय, पप्पू पांडेय, दो ननद और सास के विरुद्ध हत्या, दहेज हत्या, दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed