फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jmdashahi student's body found on railway track

जमदाशाही के छात्र की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली

Wed, 07 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 07 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Jmdashahi student's body found on railway track
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कुआनो नदी अटरा पुल क्रश करते समय रेलवे की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत होने पर मौके पर पहुची पुलिस फोर्स।
पूर्वोत्तर रेलवे के कुआनों नदी पर बने पुल के पास ट्रैक के बीच युवक की लाश पाई गई। जेब में मिले प्रवेश पत्र के आधार पर युवक की पहचान जमदाशाही थाना वाल्टरगंज निवासी अब्दुल अजीम के रूप में की गई। अजीम किस तरह रेलवे ट्रैक पर पहुंची, इसे लेकर पुलिस असमंजस में है। पुलिस के अनुसार मामले में सभी पक्षों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को सुबह किसी ने पुलिस व जीआरपी को सूचित किया कि रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा है। कुछ ही देर में थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जेब आदि की तलाशी लेने पर एक मदरसा आरिफुल भैरवपुर का आलिम (शिक्षक प्रशिक्षण) का प्रवेशपत्र मिला। जिसमें अब्दुल अजीम पुत्र जौवाद निवासी जमदाशाही लिखा है। शहर के रहमतगंज स्थित जामिया हनीफिया मदरसे में परीक्षा केंद्र है। पुलिस ने इस बारे में परिजनों को सूचित किया ।  घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। मां कमरुन्निशा, भाई फहीम सहित सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed