फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   jewelry theft

तीन घरों में लगी नकब, नकदी, जेवर चोरी

Sat, 22 Oct 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 22 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
jewelry theft
crime demo - फोटो : MID DAY
हर्रैया थाने बमुश्किल एक किमी दूर खम्हरिया गंगाराम गांव के तीन घरों में चोरों ने  सेंध लगाया। दो घरों से माल निकालने में असफल रहे मगर रमेश यादव के घर से लाखों की नकदी व जेवर चुराने में कामयाब रहे। रमेश के घर से ही सटे राम चरित्र कनौजिआ के घर में भी सेंध लगाईं मगर जिस कमरे में सेंध लगाई उसमें भूसा भरा था। बाबूराम के घर के पीछे से चोर सेंध काटने में सफल रहे। मगर कमरे के अंदर रखी देहरी सामने पड़ने से अंदर नहीं जा सके। बाबा बड़का पुरवा पर रमेश यादव के भी घर के पीछे से सेंध मारी कर घर में घुस  गए। कमरे को खंगाल डाला और बाक्स निकाल कर खेतों में फेंक दिया। बाक्स में रखे  रमेश की दो बेटियों के करीब एक लाख के जेवर, आठ हजार नकद व कपड़ा उठा ले गए। थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने मौके का मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed