फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   inquiry setup against so

मुंडेरवा थानेदार की जांच का आदेश

Wed, 04 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
inquiry setup against so
पु‌लिस - फोटो : Bureau
बस्ती। लूट के मुकदमे का अल्पीकरण करने के मामले में आईजी ने मुंडेरवा (बस्ती) के थानेदार की जांच करने का एसपी को निर्देश दिया है। सोमवार को क्षेत्र में हुई 10 हजार की लूट के मामले में एसओ ने छिनैती का मुकदमा दर्ज किया था। दिनदहाड़े हुई इस घटना को गंभीरता से न लेने वाले थानेदार की कार्यप्रणाली को आईजी ने बदमाशों का हौसला बढ़ाने वाला कदम बताया है। उन्होंने 15 दिन के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट जोन आफिस भेजने को कहा है। 
विज्ञापन


मुंडेरवा, हुसेमऊ के रहने वाले रामचंद्र चौधरी सोमवार की दोपहर बैंक से 10 हजार रुपये निकालकर बाइक से घर लौट रहे थे। तुर्कवलिया के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने धक्का देकर गिराने के साथ ही उनका झोला लूट लिया था। एसओ ने लूट की जगह छिनैती का मामला दर्ज किया। मंगलवार को मामले की जानकारी होने पर आईजी ने एसपी बस्ती कृपाशंकर सिंह से इस मुद्दे पर आपत्ति जताई। उन्होंने अपराध का अल्पीकरण करने वाले एसओ मुंडेरवा की कार्यप्रणाली की जांच कराके 15 दिन के भीतर जोन आफिस को अवगत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


लूट और छिनैती में अंतर
लूट के मुकदमे में आईपीसी की धारा 392 के तहत मुकदमा दर्ज होता है। इसमें दस साल के कारावास और जुर्माने का प्रावधान है। घटना अगर सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच होती है तो 14 साल तक की सजा हो सकती है, जबकि छिनैती के मुकदमे में आईपीसी की धारा 356 के तहत केस दर्ज होता है। इस मामले में दो साल की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed