फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Information from the police to harass the spoils

लूट की सूचना से हलकान रही पुलिस

Mon, 09 May 2016 11:48 PM IST
basti 
basti  Updated Mon, 09 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Information from the police to harass the spoils
सोमवार दोपहर 12.30 बजे सौ नंबर एक युवक ने लूट की सूचना दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। मामला संदिग्ध लगने पर युवक पूछताछ की तो घटना मनगढंत निकली। 
विज्ञापन


 सोमवार दोपहर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के धौरहरा गोचना गांव का सिद्धार्थ राय पुत्र राजकुमार राय ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि कोतवाली क्षेत्र के लोहटी गांव के पास बाइक से आए तीन लोगों ने उससे 25 हजार रुपये लूट लिए। बाद में तीनों बस्ती शहर की ओर भाग निकले। सूचना पुलिस सक्रिय हुई। शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव, जिला अस्पताल चौकी प्रभारी आलोक राय, सोनूपार चौकी प्रभारी संतोष कुमार सहित मुंडेरवा और पुरानी बस्ती पुलिस भी घटना स्थल की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन


घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों से भी लूट की जानकारी ली। मामला संदिग्ध लगा तो युवक से सख्ती से पूछताछ हुई। सिद्धार्थ राय ने बताया कि डेढ़ माह पहले उसके चाचा आदर्श ने उसके खाते में 25 हजार रुपये भेजे थे। जिसे उसने निकाल कर खर्च कर दिए थे। चाचा ने बाद में जब भेजे गए 25 हजार रुपये मांगे तो न देने पड़े इसके लिए कहानी गढ़ डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया कि रुपये निकालने के बाद उसने अपने दोस्त प्रभात उपाध्याय को दिए थे। पुलिस ने जब दोस्त प्रभात को बुलवाया और पूछताछ की तो दोस्त ने रुपये लेने की बात से ही इन्कार कर दिया। कहा कि सिद्धार्थ ने उसे सुबह फोन कर कहा था कि यदि पुलिस पूछेगी तो कहना कि 25 हजार रुपये लिए थे जिसे वापस कर दिया।


इसके बाद सिद्धार्थ टूट गया और उसने लूट की झूठी कहानी की बात स्वीकार की। एसपी कृपाशंकर सिंह ने बताया कि युवक ने झूठी सूचना देकर पुलिस को परेशान किया, युवक और साथी से पूछताछ की जा रही है। लूट की मनगढ़ंत कहानी रचने वाले युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed