फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   in accident brother died, sister critical

बोलेरो की चपेट से भाई की मौत, बहन घायल

Sat, 22 Jun 2019 11:10 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 22 Jun 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
in accident brother died, sister critical
बबलू चौहान फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र में फोरलेन पर विक्रमजोत पुलिस चौकी के पास साइकिल सवार भाई-बहन बोलेरो की चपेट में आ गए। गंभीर घायल भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहन को अयोध्या जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन

दुर्घटना शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। हियारूपुर गांव के मंजीत पुत्र मतई अपनी बड़ी बहन मीना के साथ साइकिल से विक्रमजोत बाजार गए थे। सोमवार को छोटी बहन की विदाई होनी है। ऐसे में विदाई का सामान खरीद कर घर की ओर लौट ही रहे थे कि विपरीत दिशा से पहुंची तेज रफ्तार बोलेरो की ठोकर लग गई। गंभीर घायल मंजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज विक्रमजोत हरेकृष्ण उपाध्याय ने शव को कब्जे में लेकर घायल मीना को सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विक्रमजोत पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




नाना की तेरहवीं से लौट रहे बाइक सवार की मौत

पैकोलिया। क्षेत्र के चैनपुर गांव से नाना की तेरहवीं में शामिल होकर घर जा रहे बाइक चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना हर्रैया-बभनान मार्ग पर थानाक्षेत्र के सलहदीपुर गांव के सामने शुक्रवार रात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर थानाक्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी 36 वर्षीय बबलू चौहान शुक्रवार को पैकोलिया थानाक्षेत्र के चैनपुर गांव अपने नाना की तेरहवीं में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 11 बजे बाइक से अपने घर रानीपुर लौट रहे थे। अभी हर्रैया-बभनान मार्ग स्थित सलहदीपुर के पास पहुंचे थे कि किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं होने से गंभीर रू प से घायल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पैकोलिया पुलिस शव तथा बाइक थाने ले आई। जहां मृतक की शिनाख्त हुई। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई राजवीर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। बब्लू की घटना में मौत होने की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed