फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Guard arrested in attack on old enmity

पुरानी रंजिश में बंदी रक्षक पर हमला

Sun, 03 Jul 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 03 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Guard arrested in attack on old enmity
crime
जनपद कारागार में तैनात बंदी रक्षक पर शनिवार को एक युवक ने हमला कर दिया। बंदी रक्षक उस समय गांधीनगर में सामान खरीदने गया था। उसने भागकर किसी तरह खुद को बचाया। बाद में जेलर की अनुमति से थाने में तहरीर दी, जिस पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा  दर्ज किया। 
विज्ञापन



बंदी रक्षक संदीप पांडेय ने बताया कि वह शनिवार को गांधीनगर पक्के बाजार स्थित मछली मंडी के पास सामान खरीदने गए थे। शाम करीब पौने सात बजे वहा पर शिव नगर तुरकहिया निवासी शेरू नाम का युवक पहुंचा। पुरानी रंजिश को लेकर उसने बंदी रक्षक को गाली देने लगा। उसने टोका तो बात हाथापाई तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि युवक ने बंदी रक्षक पर ईंट फेंककर मारा। जेलर बीके मिश्र के अनुसार बंदी रक्षक ने उन्हें सूचना दी कि  शेरू नाम के एक युवक ने उसके ऊपर हमला कर दिया। बकौल जेलर उक्त युवक कुछ दिन पहले जेल गया था। हो सकता है कि उसी दौरान बंदी रक्षक से अनबन हुई हो। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed