फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four Quintal Ganja was caught

चार क्विंटल गांजा पकड़ा गया

Thu, 20 Apr 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 20 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Four Quintal Ganja was caught
मुंडेरवा (बस्ती) पुलिस ने गाजा तस्करों को गिरफ्तार किया।
लखनऊ की एसटीएफ और मुंडेरवा पुलिस की  बृहस्पतिवार भोर में की गई संयुक्त कार्रवाई में चार क्विंटल गांजा के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 
विज्ञापन

 एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक अंजनी कुमार तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से बिहार जा रही डीसीएम में गांजा लदा हुआ है। और उस गाड़ी के साथ एक स्कार्पियो से तस्कर भी चल रहा है। डीसीएम पर डॉक पार्सल लिखे होने के कारण निरीक्षक को संशय भी था। लेकिन स्कार्पियो के आगे पीछे चलने के कारण सूचना पर विश्वास हो गया। मुंडेरवा एसओ संजय सिंह को भी डीसीएम पर मादक पदार्थ होने की सूचना दी। एसटीएफ निरीक्षक और एसओ मुंडेरवा ने खजौला चौकी के समीप पेट्रोल पंप के पास दोनों गाड़ियों को रुकने का इशारा किया। लेकिन स्कार्पियो सवार वाहन को मोड़कर भागने लगे। 
विज्ञापन


टीम ने पीछा कर स्कार्पियो पर बैठे ईश्वर तिवारी निवासी ठेकरहा जिला पश्चिमी चंपारन, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। ईश्वर तिवारी ही सरगना बताया जा रहा है। स्कार्पियो चालक मनोज यादव ग्राम हनुमानगंज जिला पडरौना और राजेश गिरि ग्राम सोना भवानी थाना ठेकरहा जिला पश्चिमी चंपारन बिहार के साथ डीसीएम चालक रोहताश जिला सोनीपत हरियाणा और संदीप सिंह ग्राम भसूदी जिला सोनीपत हरियाणा को भी गिरफ्तार कर और पूछताछ की गई। दोनों गाड़ियों और गांजे को पुलिस ने कब्जे में लिया है। आरोपियों को बस्ती ले जाया गया जहां कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed