{"_id":"e6c1a71bf0317467dd394a3b3dd0fb28","slug":"five-booked-in-duplicate-wine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली शराब बरामदगी में पांच पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली शराब बरामदगी में पांच पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुरामपुर/पैकोलिया। सोमवार की रात परशुरामपुर और पैकोलिया थाना क्षेत्र
विज्ञापन
में गोपीनाथपुर और पैकोलिया थाना क्षेत्र के वेदीपुर स्थित देसी शराब की
दुकानों पर छापेमारी में बड़े पैमाने पर मिली नकली शराब बरामद के मामले में
पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इनमें एक आरोपी को
गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
सोमवार शाम को संयुक्त आबकारी आयुक्त गोरखपुर की टीम ने वेदीपुर और गोपीनाथपुर की देसी शराब की दुकानों पर छापेमारी की। दोनों दुकानों पर 1700 सौ गत्ता से अधिक नकली शराब बरामद की गई। इन गत्तों में देसी शराब के बंटी बबली ब्रांड की शीशियां थी।
इन पर नकली होलोग्राम और रैपर लगे थे। बड़े पैमाने पर संचालित नकली शराब के धंधे के खुलासे के बाद सोमवार की देर रात पैकोलिया थाने में विक्रेता अखिलेश चंद्र तिवारी पुत्र जगदंबा तिवारी निवासी हरिजनपुर बाबू थाना हर्रैया, दुकान के लाइसेंसी महेंद्र प्रताप तिवारी पुत्र रामबहोर निवासी मुनियांव परशुरामपुर और दुकान संचालक संजीव कुमार पुत्र चंद्रपाल पांडेय निवासी कोठवा थाना गौर के विरुद्ध धोखाधड़ी, साजिश, कूट रचना, कापी राइट एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुकदमा आबकारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर दर्ज हुआ है। वहीं परशुरामपुर थाने में आबकारी निरीक्षक विद्यासागर की तहरीर पर लक्ष्मी प्रसाद पुत्र मुक्तिनाथ निवासी सलेमपुर परशुरामपुर, चंद्रपाल पांडेय पुत्र उदयराज, संजीव पांडेय पुत्र चंद्रपाल पांडेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें अखिलेश चंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया जा चुका है।