{"_id":"591355dd4f1c1b1157852522","slug":"firing-one-injerd","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में विवाद पर गोली चली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में विवाद पर गोली चली
बस्ती ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज थाना क्षेत्र के हलुआपर गांव में शादी समारोह में धक्का मुक्की के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग की। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बनकटी स्थित सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
मंगलवार को हलुआपर गांव के प्रधान के भतीजी की शादी थी। बारात लालगंज थाना क्षेत्र के नगहरा गांव से आई थी। रात्रि करीब 12 बजे जब जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच हलुआपार गांव निवासी 26 वर्षीय लालचंद्र पुत्र साधु से कुछ लोगों का विवाद हो गया। तू-तू मैं-मैं से शुरू विवाद में कुछ अराजकतत्वों ने लालचंद्र को गोली मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की तहरीर पर नगहरा गांव निवासी विनोद के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में देर रात विनोद को पुलिस ने गिरफ्तार में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।