{"_id":"e52827620ef4f8e9bbd777c80dce7c75","slug":"firing-on-ex-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया(बस्ती)। दुबौलिया थाना क्षेत्र के गांव माझाकिता अव्वल निवासी
विज्ञापन
पूर्व प्रधान रामबूझ निषाद को बदमाशों ने फैजाबाद जिले महराजगंज थाना
क्षेत्र में शनिवार की शाम करीब सात बजे तमंचे से गोली मार दी। गंभीर रूप
से घायल पूर्व प्रधान को मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती कराया गया है। हमले
की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। वर्तमान में उनकी पत्नी गांव की
प्रधान हैं।
विक्रमजोत ब्लॉक के माझाकिता अव्वल के पूर्व प्रधान राम बूझ निषाद शनिवार की शाम अपनी लड़की को परीक्षा दिलाकर बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर गांव के राम किशुन निषाद भी बैठे थे। अभी वे फैजाबाद जिले के महराजगंज थाना के पुरा चौकी के रामपुर पुआरी गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से एक बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से गोली मार दी।
गोली रामबूझ के कंधे पर लगी और रीढ़ की हड्डी में फंस गई। गोली लगने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार और गांव के लोग रात में ही घटना स्थल पर पहुंच गए। परिवार वालों ने पहले उन्हें जिला अस्पताल फैजाबाद में भर्ती कराया।
वहां से डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है। इस संबंध में एसओ महराजगंज सज्जाद हुसैन रिजवी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुुलिस स्थल पर गई थी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जबकि एसओ जयदीप दुबे ने बताया कि घटना उनके क्षेत्र की नहीं है। राम बूझ कई बार गांव के प्रधान रह चुके हैं।