फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   fire in hut00

बेटी विवाह की खुशियां आग में झुलसीं

Fri, 09 Nov 2018 11:07 PM IST
basti
basti Updated Fri, 09 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
fire in hut00
आग से जली झोपड़ी। - फोटो : amar ujala
ओड़वारा। गरीब परिवार बेटी के हाथ पीले करने के लिए महीनों से तैयारी कर रहा था। दिसंबर में विवाह तय होने से महंगे सामान एक एक कर खरीद भी लिया। लेकिन बृहस्पतिवार देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। 
विज्ञापन

यह घटना है मुंडेरवा थाना क्षेत्र के दसौती गांव की। बृहस्पतिवार देर शाम करीब सात बजे गांव के कपिलदेव के छप्पर के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे घर को जलाकर राख कर दीं। जब तक लोग हल्ला गुहार पर दौड़ते और आग पर काबू पाते तब तक सब कुछ जल चुका था। घर में शादी होने से कपिल देव ने बहुत पहले से ही शादी की तैयारियां शुरू कर दी थीं। बेटी को देने के महंगे सामान, बेड, कुर्सी, बॉक्स के अलावा सामान की खरीदारी के लिए रखे गए 30 हजार रुपये नकद भी राख हो गए। आग की जानकारी पर थाना प्रभारी कन्हई प्रसाद भी पूरी फोर्स के साथ पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग को काबू में किया। परिवार के लोग सदमे में आ गए हैं।
विज्ञापन

झोपड़ी सहित गुमटी जली, बुझाने में झुलसे
छावनी थाने के संदलपुर गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो 
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव में बृहस्पतिवार रात अज्ञात कारणों से छप्पर का घर और गुमटी जल गई। बुझाने में एक व्यक्ति भी झुलस गया। 
संदलपुर गांव निवासी कौशल किशोर सिंह गांव में ही सड़क के किनारे एक झोपड़ी रखकर गुमटी में किराने की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। हो-हल्ला पर आसपास और गांव के लोग भी जुट गए। कड़ी मशक्कत कर जब तक आग पर काबू पाते तब तक गुमटी व झोपड़ी सहित सारा समान जल कर राख हो चुका था। आग बुझाने के दौरान कौशल किशोर सिंह भी गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों की मदद से परिवार के लोगों उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान संतोष कुमार शुक्ल ने लेखपाल और व तहसील के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डंठल जलाने में झुलसे 
वाल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के अंगडेगवा गांव के चिन्ता राम (50) डंठल जलाने के दौरान झुलस गए। आनन-फानन परिवार के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह खेत में डंठल जल रहे थे कि अचानक गन्ने के खेत में आग लग गई। जिसे बुझाने के दौरान झुलस गए।

गन्ने में लगी आग, पेड़ भी झुलसे
वाल्टरगंज। क्षेत्र की ग्राम पंचायत भतरिन्हवा के पलान गांव में शुक्रवार दोपहर गन्ने के खेत में आग लग गई। जब तक लोग एकजुट होकर आग पर काबू पाते तब तक छह बीघा गन्ना और यूकेलिप्टस के पेड़ जल गए। पलान गांव के प्रमोद सिंह और वीरेंद्र बहादुर सिंह के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग को देखते हुए लोगों ने बुझाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे गांव और आसपास क्षेत्र के लोगों ने गन्ने को तोड़-तोड़कर आग पीटना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। वीरेंद्र बहादुर ने बताया कि गन्ने की फसल के बल पर ही परिवार का भरण-पोषण व बच्चों की पढ़ाई-लिखाई होती थी। जो जलकर सब नष्ट हो गया। प्रमोद सिंह ने कहा कि इस संबंध में एसडीएम और तहसीलदार रुधौली तथा हलका लेखपाल को फोन से अवगत करा दिया गया है।


अर्थिंग के करंट से झुलसा किशोर
नगर बाजार। कस्बे की मुख्य सड़क पर अर्थिंग में आए करंट से 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां इलाज चल रहा है। नगर बाजार कस्बे का रहने वाला रितेश पुत्र शिवकुमार मोदनवाल बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे आस पास के तमाम बच्चों के साथ खेल रहा था। वहीं से थोड़ी दूर पर स्थित पराग डेयरी के पीछे बने गड्ढे में चला गया। जहां किसी ने बिजली के लिए तार से अर्थिंग लगा रखी थी। अचानक पैर पड़ने से करंट की चपेट में आ गया। इससे उसका पैर बिजली के तार से चिपक गया। गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने यह देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के तमाम लोग जुट गए और किसी तरह करंट की जद से बाहर निकाले। दुर्घटना की जानकारी पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। आनन-फानन तत्काल प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया। जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed