{"_id":"576d84b84f1c1bc525b49a39","slug":"father-inlaw-killed-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर निकला बहू का कातिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर निकला बहू का कातिल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के बेलवा किशुनपुर गांव में 13 जून को बेलवा किशुनपुर गांव में अपने कमरे में संदिग्ध हालात में लटकी मिली विवाहिता बिंद्रावती पत्नी सुनील कनौजिया की हत्या की गई थी। हत्या उसके ससुर कृष्णपाल ने की थी। घर में अकेली बहू से उसने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब बहू ने इन्कार कर दिया तो गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस का दावा है कि ससुर ने ही बिंद्रावती की हत्या की। शुक्रवार दोपहर में कृष्णापाल को पुलिस ने बेलवा किशुनपुर से गिरफ्तार कर लिया।
आत्महत्या जैसी दिखने वाली इस घटना में नया मोड़ तब आ गया जब पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इस आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि मृतका की मां ने उसी दिन ससुराल वालों पर हत्या का आरोप गलाया था। हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
शुक्रवार को एसओ निर्भय नारायण सिंह नेे बताया कि ससुर कृष्णपाल ने ही बिंद्रावती की हत्या की थी। मृतका का पति सुनील कनौजिया मुंबई रहता है। 13 जून को कृष्णपाल की पत्नी जगपता घर पर नहीं थी। मौका पाकर कृष्णपाल अपनी बहू से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर उसने गला दबाकर बिंद्रावती की हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को छत की कुंडी से लटका दिया।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि उस समय सास जगपता की तहरीर पर आत्महत्या का मामला मानकर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई।