Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Delivery worker struck; sustains skull fracture

Faridabad News: डिलीवरी कर्मी को मारी टक्कर, सिर में फ्रैक्चर

Tue, 24 Nov 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Delivery worker struck; sustains skull fracture
फरीदाबाद। डिस्कवरी चौक पर गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने डिलीवरी कर्मी की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में विकास के सिर में फ्रैक्चर हो गया। बीपीटीपी थाना पुलिस ने 22 नवंबर को अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह शिकायत चार नवंबर को हुए हादसे के 18 दिन बाद दर्ज हुई। विकास डिलीवरी देने जा रहे थे, तभी गलत दिशा से आए बाइक चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मारी। इससे विकास सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने शुरुआत में उन्हें बयान देने के लिए अनफिट बताया, पर डिस्चार्ज समरी में सिर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल दस्तावेज के आधार पर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed