{"_id":"6b0490c99596d877ad0e330a","slug":"accident-while-lighting-firecrackers-in-a-field-two-teenagers-critically-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1023-172914-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खेत में पटाखा जलाते समय हादसा, दो किशोर गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खेत में पटाखा जलाते समय हादसा, दो किशोर गंभीर
Tue, 24 Nov 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
- विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर उचकी पट्टी गांव का मामला
- मामा के घर आए थे दोनों, बेहोशी की हालत में खेत में मिले, जिला अस्पताल रेफर
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर उचकी पट्टी गांव में सोमवार दोपहर खेत में पटाखा उड़ाते समय हुए हादसे में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। पटाखे की चपेट में आने से दोनों बेहोश होकर खेत में गिर पड़े। परिजन उन्हें सीएचसी दुदही ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इनमें एक की स्थिति अधिक गंभीर है।
जानकारी के अनुसार उज्ज्वल श्रीवास्तव (13) पुत्र राजेश श्रीवास्तव निवासी सिवान, बिहार और शिवम श्रीवास्तव (14) पुत्र संदीप श्रीवास्तव निवासी पानीपत, हरियाणा अपने ननिहाल शाहपुर उचकी पट्टी आए हुए थे। सोमवार को दोनों मामा से छिपाकर पटाखा, माचिस और कटोरी लेकर गांव के बाहर खेत में चले गए। वहां पटाखा जलाकर उड़ाने के दौरान अचानक हादसा हो गया। इसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और बेहोश होकर खेत में गिर पड़े। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।