{"_id":"574349374f1c1b1d16691764","slug":"farmer-live-burnt-in-cane-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में आग बुझाते वृद्ध की झुलसने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में आग बुझाते वृद्ध की झुलसने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव में गन्ने के खेत में लगी आग बुझाने गए उदयराज (65) गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे की है।
रोज की तरह उदयराज सुबह ही घास काटने गए। खेत में रखे पुआल में जाने कैसे आग लग गई। उसकी पलट से बगल के खेत में खड़ी उसकी गन्ने की फसल जलने लगी। अपने सामने पसीने की कमाई राख होते उदयराज नहीं देख पाए और अकेले आग बुझाने लगे। बताया जा रहा है कि आग बुझाने में जुटे बुजुर्ग का ध्यान इस ओर गया ही नहीं कि वह खुद चारों ओर आग से घिर चुके हैं। जब इसका एहसास हुआ तो देर हो चुकी थी।
बचने की गुंजाइश तलाश करने में वह गंभीर रूप से झुलसकर खेत में ही गिर गए। सिवान में काफ़ी देर तक पड़े रहने की वजह से जान बचाने की कोशिश भी कोई नहीं कर पाया। अंतत: कुछ ही देर बाद मौत हो गई। घर वालों को जानकारी हुई तो शव घर लाकर पुलिस को खबर दी गई। जिसके बाद पुलिस पहुंची और उदयराज के पुत्र राम प्रसाद से प्रार्थनापत्र लेकर इत्तफाकिया मौत की रिपोर्ट दर्ज की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।