{"_id":"576ade9e4f1c1bd754b4843c","slug":"fallen-from-roof-young-man-dead-in-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरे युवक की पीजीआई में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत से गिरे युवक की पीजीआई में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
रमेश
- फोटो : अमर उजाला
कुदरहा। छत से गिरकर घायल कलवारी थानाक्षेत्र के कोरमा गांव के निवासी 45 वर्षीय रमेश की एसपीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था,जहां से वह छत से गिरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
रमेश सोमवार को नगर थानाक्षेत्र के पिपरा गौतम में ब्याही अपनी बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात में जाने कैसे वह छत से नीचे गिर गया। सिर के बल गिरने से उसके सिर में गहरी चोट आ गई थी। आनन-फानन वहां के लोग पहले जिला चिकित्सालय बस्ती ले गए। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने हालत में सुधार न होते देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां भी राहत नहीं मिली तो घर वाले एसजीपीजीआई लखनऊ ले गए, जहां रमेश को मृत घोषित कर दिया गया।
सबसे मिलनसार थे रमेश
अनुसूचित जाति के रमेश की गिनती गांव के मिलनसार व्यक्तियों में होती थी। तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़े रमेश की गांव के सभी लोग कद्र करते थे। उनकी दो बेटी पम्मी (18) प्रतिभा (16) के अलावा तीन बेटे गौतम (14), सुधीर (12) और सुशील (10) (सभी अविवाहित) पिता के साए से महरूम हो गए। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।