फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   encroachment in government places

वन और राजस्व की जमीनों पर बन रहे मकान

Mon, 01 Jan 2018 11:48 PM IST
basti
basti Updated Mon, 01 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
encroachment  in government places
सरकारी जमीन पर बने अवैध मकान। - फोटो : amar ujala
बस्ती। हर्रैया तहसील एवं गौर ब्लॉक के ग्राम पंचायत डमरुआ जंगल में वन और राजस्व विभाग की जमीनों पर मकान और दुकान का निर्माण कराए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई लोगों ने प्रधान, लेखपाल और वन दरोगा की मिली भगत से मकान और दुकान का निर्माण करा लिया और करवा भी रहे हैं। इसकी शिकायत होने पर डीएम अरविंद कुमार सिंह ने एसडीएम हर्रैया को जांच और कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

डीएम से की गई शिकायत में कहा गया है कि पिछले एक साल से वन और राजस्व की सड़क किनारे कीमती जमीनों पर कई लोगों ने मकान और दुकान का निर्माण करवा लिया है। कहा गया कि इस क्षेत्र में पिछले कई साल से सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हो रहा है, शिकायतें की जाती हैं, मगर कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं होता, अलबत्ता अतिक्रमण की शिकायत के नाम पर शोषण अवश्य किया जाता है। एसडीएम दिनेश कुमार कि तीन शिकायतें मिलने पर वह स्वयं गांव में गए थे। अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया गया है। उसके बाद मकानों और दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed