फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Efforts to burn the teenager and the woman alive

किशोरी व महिला को जिंदा जलाने का प्रयास

Tue, 07 Mar 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 07 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
जिले में 36 घंटे के भीतर 24 वर्षीय विवाहिता व 16 वर्षीय किशोरी को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दुबौलिया क्षेत्र के विशेषरगंज में जमीन के विवाद को लेकर विपक्षियों पर 16 वर्षीय पुष्पा पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगाने का आरोप है, जबकि कोतवाली क्षेत्र के डिड़ौहा में विवाहिता को दहेज के लिए जलाने का प्रयास किया गया। जिसमें उसके पति, सास, ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि दोनों प्रकरण में गहन छानबीन करके कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन


दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक पुष्पा की मां कृष्णावती का कहना है कि उसके पति ने कस्बे का मकान वहीं के काली प्रसाद सोनी को बैनामा किया था। लेकिन काली प्रसाद सोनी ने पूरी रकम नहीं दी। जिस वजह से उन्हें कब्जा नहीं दिया गया। सोमवार को सुबह 10 बजे काली प्रसाद व उनके परिवार के लोग मकान में घुसकर सामान बाहर फेंकने लगे। सौ नंबर पर फोन करने पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों का शांतिभंग में चलान कर दिया। उसी रात पुष्पा पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा दी गई। किसी तरह उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। कृष्णावती ने काली प्रसाद पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि  कृष्णावती की नीयत खराब है, बैनामा करने के बावजूद मकान नहीं खाली करना चाहती थीं। इसीलिए यह इल्जाम लगाया जा रहा है। एएसपी रोहित मिश्र, सीओ अरशद जमाल व प्रभारी निरीक्षक सलीमुज्जफर मौके पर पहुंचे। अभी पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed