{"_id":"5ced824fbdec22075e07785f","slug":"due-to-roof-fall-a-person-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर पार्क में छत ढही, सफाई कर रहे व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबेडकर पार्क में छत ढही, सफाई कर रहे व्यक्ति की मौत
Wed, 29 May 2019 12:17 AM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 29 May 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
शिवप्रकाश की मौत के बाद रोते-बिलखते घरवाले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्टरंज। थाना क्षेत्र के अगया गांव के अंबेडकर पार्क में छत ढह जाने से मलबे में दबकर 55 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है।
अगया गांव के शिव प्रकाश अंबेडकर पार्क में सफाई कर रहे थे कि अचानक अंबेडकर मूर्ति के ऊपर बनाई गई छत भरभरा कर गिर गई। शिव प्रकाश मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बगल में खेल रहा आठ वर्षीय कोमल पुत्र नंद कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। शिव प्रकाश को बाहर निकाला। आनन-फानन परिवार के लोगों ने दोनों घायलों को सल्टौआ अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शिव प्रकाश ने दम तोड़ दिया। देर रात हुई मौत की खबर से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। जबकि कोमल का इलाज चल रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भगीरथ वर्मा ने बताया कि परिजनों ने शव की अंत्येष्टि महादेवा घाट पर कर दी है। इस बाबत उपजिलाधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि दु:खद घटना है। मामले की जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।