{"_id":"587fb1634f1c1b3703f00bda","slug":"drunken-man-in-the-subversion-of-the-state-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने स्टेट बैंक में की तोड़फोड़, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवक ने स्टेट बैंक में की तोड़फोड़, हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
नशे में धुत युवक ने एसबीआई दुबौला में की तोड़फोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक की शाखा पर बुधवार को एक युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया। नशे में धुत युवक ने उपभोक्ताओं व बैंक कर्मियों से बदसलूकी की और बैंक में तोड़फोड़ की। सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ने की कोशिश की वह मौके ले भाग गया।
बुधवार को देर शाम तक बैंक में भुगतान का काम चल रहा था। इसी बीच एक युवक जबरदस्ती भीतर घुसने का प्रयास करने लगा। लाइन में खड़े दूसरे लोगों ने आपत्ति की तो उनसे बहस करने लगा। बैंक कर्मियों ने उसे बाहर करने का प्रयास किया तो वह तोड़फोड़ पर आमादा हो गया। उसने गेट का शीशा तोड़ दिया। जिसके बाद बैंक में अफरातफरी मच गई और भुगतान बंद हो गया। शाखा प्रबंधक अवधेश प्रसाद ने बताया कि विवाद करने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। दुबौला चौकी प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि बैंक कर्मियों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी है।