फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   doctors will work out for Two hours

आज से डॉक्टर दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे

Mon, 15 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला/बस्ती
अमर उजाला/बस्ती Updated Mon, 15 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. दीपक शुक्ला के साथ बेलाड़ी गांव निवासी पूर्व विधायक के पुत्र सहित अन्य लोगों द्वारा मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में सोमवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने बैठक की। इस दौरान तय हुआ कि मंगलवार सुबह से सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक दो घंटे चिकित्सकीय कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, इस मामले में डॉक्टर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बेलाड़ी निवासी नागेश सिंह व उनके चार साथियों पर वादी से मारपीट, अभद्रता और जानमाल की धमकी देने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है। रविवार को एएसपी रोहित मिश्रा जिला अस्पताल जाकर चिकित्सकों से मिले थे।
विज्ञापन


उन्होंने हर हाल में आरोपियों की गिरफ्तारी सहित अन्य कार्रवाई कराई जाएगी। इसी क्रम में सोमवार को प्रमुख अधीक्षक डॉ आरकेश के कक्ष में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष डॉ वीके मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पुलिस के ढीले रवैए पर नाराजगी जताते हुए मंगलवार से काली पट्टी बांधकर सुबह दो घंटे चिकित्सा कार्य का बहिष्कार कर विरोध जताने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विरोध में जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर शामिल होंगे।महामंत्री डॉ वीके यादव ने बताया कि पुलिस की ओर से कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है लेकिन वास्तव में अभी तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई। इससे मजबूर होकर ऐसा निर्णय लिया गया है।


बैठक में डॉ. सुरेंद्र यादव, डॉ. आलोक पांडेय, डॉ. सीबीएन त्रिपाठी, डॉ. मोहिबुल्लाह, डॉॅ. अवधेश चौबे, डॉॅ. अनिल कुमार, डॉॅ. अरुण कुमार, डॉॅ. रमेश चंद्रा, डॉॅ. गौरव सचान, डॉॅ. सरफराज सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।


वहीं प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को अपना किया वादा निभाना चाहिए। डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed