फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dm,dj inspected jail

डीजे, डीएम,एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

Thu, 31 Mar 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
dm,dj inspected jail
जिला जेल के जिला जज एमए सिद्घकी , डीएम नरेंद्र सिंह पटेल और एसपी कृपा शंकर सिंह ने किया निरीक्षण। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। मंगलवार को संतकबीरनगर के न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण बाद बुधवार को बस्ती के डीजे, डीएम और एसपी ने मंडलीय कारागार का निरीक्षण किया। बंदियों की परेड का निरीक्षण किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह सवा दस बजे के करीब डीजे एमए सिद्दीकी, डीएम नरेंद्र सिंह पटेल, एसपी कृपाशंकर सिंह एक साथ जेल पहुंचे। जेल गार्द की सलामी लेने के बाद सीधे बैरकों में बंदियों की परेड का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से उनके केस और कोर्ट में उसकी प्रगति के बारे में पूछा। उनसे जेल में किसी प्रकार की असुविधा के बारे में भी जानकारी ली। ऐसे बंदी जिनके आगे पीछे कोई नहीं है, या फिर उनके केस की पैरवी करने वाला कोई अधिवक्ता नहीं है, उन्हें विधिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने एक-एक कर सभी बैरकों, जेल अस्पताल, पाकशाला, महिला बैरेेक आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जेल में निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। डीजे ने 70 वर्ष से अधिक उम्र और काफी दिनों से बंद कैदियों के बारे में जानकारी ली। जेलर को उनकी रिपोर्ट बनाकर उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक एसडीएम सदर रामप्रसाद, जेलर वीके मिश्र, डिप्टी जेलर केके मिश्र, ओमप्रकाश, जेल चिकित्सक डॉ. मोहम्मद अतीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed